450 rupees cylinder in rajasthan, गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पात्रता लाभ एवं जरूरी निर्देश
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूरे प्रदेश में ₹500 में घरेलू सिलेंडर देने के बात की गई थी जिसे इंदिरा गांधी सिलेंडर सब्सिडी योजना का नाम दिया गया था। राजस्थान सरकार के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जनवरी 2024 से रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत पीएम उज्जवला योजना चयनित परिवार एवं बीपीएल परिवारों की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर अब 450 रुपए में मिल सकेगा।
योजना का सामान्य विवरण
रसोई गैस सिलेंडर योजना 1 जनवरी 2024 से शुरू हुई है उसके सामान्य बिंदु निम्न प्रकार है:-
योजना का नाम | सी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना |
योजना का प्रारंभ | 1 जनवरी 2024 |
योजना का प्रकार | राज्य स्तरीय |
लाभार्थी | राजस्थान की उज्ज्वला योजना एवं अन्य गरीब परिवार की महिला |
राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | गरीब परिवार की महिलाओं को धुएं से मुक्ति |
योजना का लाभ कैसे उठाएं | लाभार्थी को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में पंजीकरण करना होगा |

रसोई गैस सब्सिडी योजना के लिए पात्रता
- लाभार्थी राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिला के परिवार इसका लाभ ले सकेंगे।
- राजस्थान के चयनित बीपीएल (BPL) परिवार।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के वर्तमान लाभार्थियों को योजना का लाभ पूर्ववत मिलता रहेगा।
रसोई गैस सब्सिडी योजना का लाभ
- इस योजना से रसोई खर्च का भर काम होगा।
- महिलाओं को धोने से मुक्ति मिलेगी।
- साल भर में प्रति लाभार्थी को 12 सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।
अन्य जरूरी निर्देश
- लाभार्थियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में पंजीकरण करना होगा।
- सब्सिडी राशि को लाभार्थियों के खाते DBT में हस्तांतरित की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
प्रश्न:- 450 रुपए में सिलेंडर किस राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है?
उत्तर:- राजस्थान सरकार द्वारा।
प्रश्न:- 450 रुपए का सिलेंडर किन-किन लाभार्थियों को मिल पाएगा?
उत्तर:- पीएम उज्जवला योजना से जुड़े लाभार्थी एवं अन्य गरीब परिवार बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा
प्रश्न:-रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना 450 रुपए में सिलेंडर के लिए हमें कहां पंजीकरण करना होगा?
उत्तर:- लाभार्थी को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में पंजीकरण करना होगा।