लाडली बहना (Ladali behna scheme) पात्रता, दस्तावेज, अपात्रता, लाभ विशेषताएं
मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महिलाओं को आर्थिक मजबूती, अच्छे स्वास्थ्य एवं उनके पोषण स्तर में लगातार सुधार एवं उनके परिवारों के निर्णय में उनकी भूमिका बढ़ाने हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना (Ladali behna scheme) प्रारंभ की जा रही है।

लाडली बहन योजना का सामान्य विवरण
लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है:-
योजना का नाम | लाडली बहन योजना |
योजना का प्रकार | राज्य स्तरीय |
योजना का प्रारंभ | 2023 |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की महिलाएं |
राज्य | मध्य प्रदेश |
उद्देश्य | महिला को सशक्त बनाना |
ऑफिशल वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लाडली बहन योजना के लिए पात्रता
- मध्य प्रदेश की वह महिलाएं जो 1 जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी हो तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।
- योजना का लाभ केवल विवाहित/ तलाकशुदा/ विधवा/ परित्यकता महिलाएं ही उठा सकती है।
लाडली बहन योजना के लिए अपात्रता
- अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पत्र नहीं है।
- जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन ट्रैक्टर को छोड़कर हो वह महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं है।
- जिन महिलाओं के परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय रुपए 2.5 लाख से अधिक हो।
- जिन महिलाओं के परिवार में से कोई भी आयकर दाता हो वह इसके लिए पात्र नहीं है।
- जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के किसी भी विभाग में स्थाई कर्मी या निविदा कमी के रूप में कार्यरत हो या पेंशन प्राप्त कर रहा हो वह इसके लिए पात्र नहीं है।
- जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो वह इसके लिए पात्र नहीं है।
योजना का लाभ
- प्रत्येक लाभार्थी महिला को उसकी लाभार्थी अवधि में 1000/- रुपए प्रति माह के मान से राशि का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में किया जाएगा।
- किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की लाभार्थी महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह रुपए 1000/- से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही है उसे महिला को 1000/- रुपए में जितने कम पड़ेंगे उसे पूरी राशि की पूर्ति की जाएगी।
योजना में आवेदन की प्रक्रिया
योजना में आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार की जाएगी:-
- लाभार्थी महिलाएं अपना आवेदन फॉर्म ग्रामपंचायत/वार्ड कार्यालय/ कैंप स्थल पर प्राप्त कर सकती हैं।
- आवेदन फार्म को लाडली बहन पोर्टल या एप से भरा जाएगा।
- आवेदन फार्म फार्म को भरने के लिए महिला का फोटो लिया जाएगा तो महिलाओं को साथ में आना अनिवार्य है।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद मिलने वाला आवेदन क्रमांक राशिद में दर्ज करके आवेदक को दिया जाएगा। आवेदन को प्रिंटेड रशीद दी जाएगी तथा रसीद एसएमएस व्हाट्सएप द्वारा भी लाभार्थी को प्राप्त होगी।
- आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया निशुल्क है।
नोट:- लाभार्थी योजना का आवेदन पोर्टल /मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भर सकेंगे।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महिलाओं को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी को परिवार की समग्र आईडी लाना अनिवार्य है।
- लाभार्थी महिला को स्वयं की समग्र आईडी भी लाना अनिवार्य है।
- लाभार्थी महिला को स्वयं का आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य है।
योजना में आपत्तियां कैसे दर्ज करें
- अंतिम सूची पर 15 दिवस तक की आपत्तियों पोर्टल/ ऐप के माध्यम से प्राप्त की जाएगी।
- इसके अलावा पंचायत सचिव/वार्ड प्रभारी को लिखित अथवा सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 के माध्यम से भी आपत्तियां दी जा सकती है।
लाभार्थियों का सूची का प्रकाशन
- आवेदकों की अंतिम सूची पोर्टल /ऐप पर प्रदर्शित की जाएगी जिसका प्रिंटआउट ग्राम पंचायत/ वार्ड के नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा।
योजना की राशि का भुगतान
- योजना की राशि का भुगतान महिलाओं के आधार लिंक DBT इनेबल्ड बैंक खाते से में किया जाएगा।
- महिला का स्वयं का आधार लिंक DBT इनेबल्ड बैंक खाता होना चाहिए।
योजना की विशेषता
- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के फलस्वरुप वे प्राप्त राशि से स्वयं के पोषण पर विशेष ध्यान दे पायेगी।
- महिलाएं अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र होगी एवं स्वरोजगार/ आजीविका के संसाधनों को विकसित करेगी।
योजना के लाभ का परित्याग करना
वे लाभार्थी महिलाएं जिनके द्वारा वर्तमान में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ लिया जा रहा है। यदि आवेदन के समय स्व-घोषणा में दिए गए बिंदुओं में से किसी बिंदु पर वर्तमान में असहमत है एवं यदि वह योजना का लाभ भविष्य में नहीं लेना चाहते हैं तो वह लाभ-परित्याग विकल्प द्वारा अपनी पात्रता का परित्याग कर सकती हैं।
नोट:- यदि लाभार्थी महिला द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ-परित्याग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है तो भविष्य में दोबारा योजना के लाभ हेतु आवेदन नहीं कर पाएगी।
हेल्पलाइन नंबर:-0755 2700800
सामान्य प्रश्न
प्रश्न:-यदि महिला की समग्र आईडी एवं आधार कार्ड में अलग-अलग जानकारी दर्ज है तो आवेदिका का समग्र पोर्टल में अपनी ई केवाईसी कैसे सत्यापित करेगी?
उत्तर:-यदि आवेदिका की समग्र आईडी एवं आधार कार्ड में अलग-अलग जानकारी दर्ज हो तो समग्र पोर्टल में आधार में दर्ज जानकारी को समग्र आईडी में ओवरराइट करने का प्रावधान है। जिसके लिए आवेदिका को पोर्टल पर ऑनलाइन सहमति के लिए अनुरोध पर स्थानीय निकाय के अनुमोदन उपरांत दोनों आईडी में जानकारी एक जैसी हो जाएगी।
प्रश्न:- लाडली बहना योजना किस राज्य की है?
उत्तर:-लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार से संबंधित योजना है।
प्रश्न:-लाडली बहन योजना में अविवाहित महिलाएं भी पात्र मानी जाएगी?
उत्तर:-लाडली बहन योजना में अविवाहित महिलाएं पात्र नहीं मानी जाएगी।
में कला बाई परिहार पंजीयन 10639342 ग्राम चिपराटा जनपद पंचायत निसरपुर जून माह से मिला जून माह में पैसा मिलना बंद हो गया सर चेक करवाया था बताया गया कि परित्याग हो गया है इसलिए महिला परेशान हो रही है सभी से अनुरोध है मोहन यादव मु. मंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री जी को सूचित किया गया है कि महिला को लाभ दिलाले में मदद करे धन्यवाद मोब नबर 8827069682
आप ग्राम पंचायत में जाकर योजना के परित्याग का कारण पता करवायें।