Subhadra Yojana Odisha राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उड़ीसा सरकार द्वारा शुरू की गई एक वित्तीय सहायता योजना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को काफी हद सशक्त बनाया जा सकता है। इस योजना में 21 से 60 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को सम्मिलित किया गया है जो ओड़िशा की निवासी हो और आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों से नहीं आती हो।
Subhadra Yojana महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने की एक प्रमुख योजना ओडिशा सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इससे महिलाओं के सामाजिक स्तर को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है।

सुभद्रा योजना ओडिशा का सामान्य विवरण
सुभद्रा योजना का सामान्य विवरण निम्न प्रकार है:-
1 | योजना का नाम | Subhadra Yojana 2024 Odisha |
2 | योजना का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
3 | कहां शुरू की गई | ओडिशा में |
4 | लाभार्थी | ओडिशा राज्य की महिलाएं |
5 | लाभ | हर साल ₹10000 मिलेंगे |
6 | योजना का साल | 2024 |
7 | आवेदन का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
8 | ऑफिशल वेबसाइट | ऑफिशल वेबसाइट |
सुभद्रा योजना के अंतर्गत लाभ
सुभद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्न लाभ प्रदान किए जाएंगे:-
- पहचान और सशक्तिकरण की भावना पैदा करने के लिए सभी महिला लाभार्थियों को सुभद्रा कार्ड दिया जाएगा। जो की एक एटीएम कार्ड जैसा होगा।
- सभी पात्र महिला लाभार्थियों को ₹50,000 (2024-25 से 2028-29 के बीच पांच वर्षों की अवधि में प्रतिवर्ष ₹10000) मिलेंगे बस करते हुए हर साल पात्रता की शर्तें पूरी करें।
- साल की 10000 रुपए की किस्त को बैंक में ₹5000 कि प्रत्येक किस्त में जमा होंगे।
- सुभद्रा योजना की पहली किस्त राखी पूर्णिमा पर तथा दूसरी किस्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलेगी।
- इस योजना में मिलने वाली राशि आधार भुगतान ब्रिज प्रणाली का प्रयोग करके डीबीटी के माध्यम लाभार्थी के नाम पर आधार सक्षम और डीबीटी सक्षम एकल धारक बैंक खाते मे जमा की जाएगी।
- डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार एक व्यापक पुरस्कार और मान्यता कार्यक्रम शुरू करेंगी। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत/शहरी स्थानीय निकाय में 100 महिलाएं जो किसी विशेष वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन करेगी, उन्हें उनके बैंक खाता में ₹500 का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
Subhadra Yojana 2024 Odisha का उद्देश्य
सुभद्रा योजना का उद्देश्य निम्न प्रकार है:-
- महिलाओं और उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना।
- लाभार्थी महिलाओं को आय में सहायता प्रदान करके उनको समाज में एक प्रतिष्ठित सदस्य के रूप में बढ़ावा देना।
- महिलाओं और उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य, पोषण और शैक्षिक परिणाम में सुधार करना।
- महिलाओं को डिजिटल लेनदेन करने के लिए सशक्त बनाना और उन्हें ऐसा करने का अवसर प्रदान करना।
- महिलाओं के निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनके प्रभाव और स्वतंत्रताको बढ़ाना, जिससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के अवसर पैदा हो।
Subhadra Yojana के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला लाभार्थी को निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा:-
- महिला आवेदक को ओडिशा का निवासी होना जरूरी है।
- महिला आवेदक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)/राज्य खाद्य सुरक्षा योजना(SFSS) के अंतर्गत आना चाहिए।
- NFSA/SFSS card के बिना किसी परिवार की कोई की महिला सुभद्रा योजना के तहत आवेदन कर सकती है, अगर उसकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं है।
- आवेदक कीआयु 21 वर्ष या उससे अधिक या 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को उसकी आयु की गणना के लिए अंतिम तिथि माना जाएगा।
सुभद्रा योजना के अंतर्गत अपात्रता
निम्नलिखित में से किसी भी श्रेणी में आने वाली महिलाएं इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए अपात्र होगी:-
- किसी भी राज्य या केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत 1500 रुपए प्रतिमाह या उससे अधिक या 18000 रुपए प्रतिवर्ष या उसे अधिक पेंशन छात्रवृत्ति आदि जैसी वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाली कोई भी महिला अपात्र होगी।
- कोई भी महिला जो स्वयं या उसके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद या विधानसभा का सदस्य है तो वह महिला भी इस योजना के लिए लिए पात्र नहीं होगी।
- यदि परिवार में से कोई भी सदस्य आयकर दाता है तो भी महिला को इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
- परिवार का कोई सदस्य या महिला अगर राज्य सरकार या केंद्र सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या बोर्ड या स्थानीय निकाय या सरकारी संगठन में नियमित या संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा है।
- जिनके पास ट्रैकर, मिनी ट्रक, छोटे वाणिज्यिक वाहन और अन्य समान हल्के माल वाहनों को छोड़कर चार पहिया मोटर वाहन के मालिक हो तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
- आवेदन करने वाले के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि या 10 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।
सुभद्रा योजना में आवेदन की प्रक्रिया
सुभद्रा योजना में आवेदन दो प्रकार से किया जा सकता है ,ऑनलाइन और ऑफलाइन जो निम्न प्रकार है:-
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- सुभद्रा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाएंगे।

- उसके बाद एप्लीकेशन प्रोसिसर पर क्लिक करेंगें।
- सुभद्रा योजना आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी को दर्ज करेंगे।
- फिर आवेदन को जांच लेंगे।
- आवेदन पत्र को जचने के बाद उसको सबमिट कर देंगे।
- सत्यापन में सफल आवेदनों की जानकारी महिला आपको एसएमएस के द्वारा प्राप्त होगी।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- इस योजना के आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से भी जमा किए जा सकते हैं।
- आवेदनकर्ता प्रिंटेड फार्म के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकता है।
- आंगनबाड़ी केंद्रों, ब्लॉक कार्यालयों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों, मो सेवा केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर आदिजैसे विभिन्न स्थान पर पर्याप्त मात्रा में प्री-प्रिटेड आवेदन फार्म निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
- आवेदक को फॉर्म भरकर निकटतम मो सेवाकेंद्र/कॉमन सर्विस सेंटर में जमा करना होगा।
- आवेदक द्वारा जमा किए गए फॉर्म और आधार में किसी भी विसंगति के मामले में आधार में मौजूद जानकारी को अंतिम माना जाएगा।
- एकत्रित किए गए सभी आवेदनों को सरकार के पास उपलब्ध डेटाबेस और आवश्यकता अनुसार फील्ड जांच के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
- सभी आवेदकों को सुभद्रा योजना के तहत अपनी पात्रता स्वयं प्रमाणित करना होगा संबंधित वचनबद्धता प्रस्तुत करनी होगी और ई केवाईसी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।
अक्सर पूछेजाने वाले प्रश्न
प्रश्न1. सुभद्रा योजना का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?
उत्तर:- सुभद्रा योजना का लक्ष्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना, अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, डिजिटल साक्षरता को प्रोत्साहित करना, महिलाओंके लिए व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना।
प्रश्न 2:-सुभद्रा योजना किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर:- यह योजना ओडिशा राज्य से संबंधित है।